गदर 3 पर बड़ा अपडेट! अनिल शर्मा ने दिया संकेत, क्या जल्द शुरू हो सकता है फिल्म पर काम ?

 Gadar 3 Update: हिंदी सिनेमा की सबसे लोकप्रिय फिल्मों में से एक गदर: एक प्रेम कथा ने 15 जून 2026 को अपनी रिलीज के 25 साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर फिल्म के निर्देशक अनिल शर्मा ने फ्रेंचाइजी के तीसरे भाग यानी गदर 3 को लेकर एक महत्वपूर्ण अपडेट साझा की है, जिसने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है।

 Gadar 3 Update


  Social Media 

गदर 3 को लेकर आई बड़ी अपडेट! डायरेक्टर अनिल शर्मा ने दिया बड़ा संकेत, किस किरदार पर होगी कहानी?

साल 2001 में रिलीज हुई गदर: एक प्रेम कथा ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया था। फिल्म में सनी देओल, अमीषा पटेल और अमरीश पुरी ने मुख्य भूमिकाएं निभाईं थीं। देशभक्ति, प्रेम और भावनाओं से भरपूर इस फिल्म को दर्शकों ने इतना पसंद किया कि यह भारतीय सिनेमा की सबसे सफल फिल्मों में शामिल हो गई। इसके बाद गदर 2 ने भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाल मचाया। क्या अब डायरेक्टर अनिल शर्मा गदर 3 की तैयारी में जुट गए है? क्या है खबर जानते है?


25 साल बाद भी कायम है गदर का जादू:

2001 से अब तक गदर ने आज भी इतने सालों बाद भी फैंस के दिलों में वही जगह बनायी हुई है, और यह एक फिल्म उसके निर्माता निर्देशक और उस फिल्म में काम करने वाले किरदारों के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि होती है। फिल्म के 25 वर्ष पूरे होने पर दिए गए एक इंटरव्यू में अनिल शर्मा ने बताया कि जब उन्हें पहली बार फिल्म की कहानी सुनाई गई थी, तभी उन्हें विश्वास हो गया था कि यह एक बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित होगी।
उन्होंने कहा कि उन्होंने गदर को उसी स्तर पर बनाने की कोशिश की थी जिस तरह मदर इंडिया, मुगल-ए-आज़म और शोले जैसी कालजयी फिल्मों को देखा जाता है।



लगान से क्लैश पर क्या बोले अनिल शर्मा?

गदर: एक प्रेम कथा और लगान दोनों 15 जून 2001 को ही रिलीज हुई थीं। दिलचस्प बात यह है कि आज के दौर में जहां बड़ी फिल्मों के बीच क्लैश को लेकर काफी चर्चा होती है, वहीं अनिल शर्मा का मानना है कि उस समय ऐसा माहौल नहीं था।
उनके अनुसार फिल्म इंडस्ट्री में प्रतिस्पर्धा से ज्यादा कंटेंट और मनोरंजन को महत्व दिया जाता था।

उन्होंने कहा कि उस दौर में दर्शक अच्छी फिल्मों को पसंद करते थे और एक साथ कई फिल्में सफल हो जाती थीं।



गदर 3 को लेकर क्या है नई जानकारी?

उन्होंने कहा कि अगर उन्हें गदर 2 के लिए "एटम बम" जैसी कहानी मिली थी, तो गदर 3 के लिए उन्हें "न्यूक्लियर बम" जैसी कहानी चाहिए। जब इंटरव्यू के दौरान उनसे गदर 3 के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने दिलचस्प जवाब दिया। 
अनिल शर्मा ने कहा कि गदर 2 तभी बनाई गई जब उन्हें लगा कि उनके पास पहली फिल्म जितनी दमदार कहानी है।

उनका मानना है कि फ्रेंचाइजी की विरासत को बनाए रखने के लिए कहानी का स्तर बेहद ऊंचा होना जरूरी है।


क्या जीते की कहानी पर होगा फोकस?

फिल्म के प्रशंसकों का मानना है कि तीसरे भाग में जीते यानी उत्कर्ष शर्मा के किरदार को केंद्र में रखा जा सकता है। 
हालांकि अनिल शर्मा ने अभी तक किसी किरदार की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन उन्होंने संकेत दिया कि स्क्रिप्ट पर काम जारी है और टीम नई कहानी को लेकर गंभीरता से विचार कर रही है।


कब शुरू हो सकती है गदर 3 की शूटिंग?

गदर: एक प्रेम कथा और गदर 2 की शानदार सफलता के बाद अब दर्शकों की नजरें गदर 3 पर टिकी हुई हैं। 
निर्देशक अनिल शर्मा के हालिया बयान से यह साफ है कि फिल्म की संभावनाओं पर काम चल रहा है, लेकिन अंतिम फैसला कहानी की मजबूती पर निर्भर करेगा।

फिलहाल फैंस को आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा, लेकिन इतना तय है कि अगर गदर 3 बनती है तो यह भारतीय सिनेमा की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक होगी।


क्या इंतजार करना होगा?
गदर: एक प्रेम कथा और गदर 2 की शानदार सफलता के बाद अब दर्शकों की नजरें गदर 3 पर टिकी हुई हैं। निर्देशक अनिल शर्मा के हालिया बयान से यह साफ है कि फिल्म की संभावनाओं पर काम चल रहा है, लेकिन अंतिम फैसला कहानी की मजबूती पर निर्भर करेगा।
फिलहाल फैंस को आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा, लेकिन इतना तय है कि अगर गदर 3 बनती है तो यह भारतीय सिनेमा की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक होगी।


इस खबर पर आपकी क्या राय है कमेंट करिये!! धन्यवाद।



Post a Comment

Previous Post Next Post