SS Rajamouli Next Movie Varanasi: रिलीज डेट, बजट, स्टार कास्ट और कहानी की पूरी जानकारी
SS RAJAMOULI निर्देशन में 2027 में आने वाली फिल्म "वाराणसी" का दर्शक बेसब्री से
इंतजार कर रहे हैं। वे Bahubali और RRR जैसी बहुचर्चित फिल्मों का निर्देशन करने
वाले और ग्लोबल लेवल पर भारतीय सिनेमा को एक अलग पहचान दिलाने वाले एक बेहतरीन
मास्टर डायरेक्टर है, जो अब अपनी अगली फिल्म VARANASI का निर्देशन करेंगे। इसलिए
लोग अब इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

वाराणसी' की स्टार कास्ट और उनके अनोखे कैरेक्टर्स :
फिल्म की स्टार Cast की बात करें, तो इसमें महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य किरदार में है, और इनके किरदार भी बेहद रोचक हैं:
महेश बाबू: फिल्म में इनका किरदार एक शिव भक्त के रूप में है, जो "रुद्र" के नाम है से होगा , जो निर्भीक और निडर रूप को दर्शाता है।
प्रियंका चोपड़ा: ये भी इस फिल्म में एक बेहतरीन किरदार निभाएंगी जो फिल्म के फर्स्ट लुक में देखा गया है, कि पीली साड़ी में पिस्तौल हाथ में रखकर एक अनोखे अवतार में दिखेंगी।
पृथ्वीराज सुकुमारन: फिल्म में इनका किरदार एक मॉडर्न और साइंटिफिक विलेन के रूप में नजर आने वाले हैं, जिनके पास स्पाइडर-मैन के 'डॉक्टर ऑक्टोपस' की तरह मैकेनिकल रोबोटिक हाथ (limbs) हैं। किरदार का नाम कुंभ होगा।
₹1,400 करोड़ का बजट और अंटार्कटिका में शूटिंग! (Budget & Locations)
ये ₹1,400 करोड़ में बनने वाली भारतीय Cinema की सबसे बड़ी लागत वाली फिल्म होगी। फिल्म की भव्यता का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि इसकी शूटिंग हैदराबाद के स्टूडियोज के अलावा केन्या (अफ्रीका) के जंगलों और अंटार्कटिका की बर्फीली वादियों में की गई है। यह पहली भारतीय फीचर फिल्म है, जो अंटार्कटिका महाद्वीप पर शूट होगी।
SS Rajamouli का निर्देशन: भारतीय Cinema के इतिहास में बड़ी - बड़ी ऐतिहासिक फिल्में देने वाले और भारतीय Cinema की भव्यता को निर्देशन करने वाले मुख्य किरदार हैं।
एस.एस. राजामौली की 'वाराणसी' सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि भारतीय सिनेमा का एक ऐसा प्रयोग है जो हॉलीवुड की 'मार्वल' और 'स्टार वॉर्स' जैसी फ्रैंचाइजी को टक्कर देने का दम रखता है। महेश बाबू का लुक, टाइम-ट्रैवल का कांसेप्ट और राजामौली का डायरेक्शन मिलकर 2027 में बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास लिखने के लिए तैयार हैं।IMAX फॉर्मेट में रचेगी इतिहास: इस फिल्म को राजामौली बेहद भव्य पैमाने पर शूट कर रहे हैं, फिल्म 'वाराणसी' 1.43:1 IMAX फॉर्मेट में शूट होने वाली पहली गैर-अंग्रेजी (भारतीय) फिल्म बन गई है। थिएटर में दर्शकों को स्क्रीन पर अब तक का सबसे बेहतरीन और विशाल विजुअल एक्सपीरियंस मिलने वाला है।
संगीत: ऑस्कर विजेता एम. एम. किरावानी
लेखक: वी. विजयेन्द्र प्रसाद ( जिन्होंने RRR और Bahubali का लेखन किया था)
VFX हेड: वी श्रीनिवासन मोहन
क्या आप भी इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं, अपने राय कमेंट करे और आपको जानकारी अच्छी लगी तो दोस्तों को शेयर करे।। धन्यवाद 🙏
Film का Teaser:
फिल्म "वाराणसी "Realease Date:
यह फिल्म 7 अप्रैल 2027 को उगादि (Ugadi) के पावन त्योहार के मौके पर दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी।राजामौली इसे एक साथ 120 से अधिक देशों में रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं। फिल्म को मूल रूप से तेलुगु में शूट किया जा रहा है, लेकिन यह हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ जैसी प्रमुख भाषाओं में भी रिलीज होगी।
Post a Comment